यूपी। डिब्बे में कोबरा को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया युवक, बोला सांप ने काटा है भर्ती करो

यूपी। डिब्बे में कोबरा को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया युवक, बोला सांप ने काटा है भर्ती करो
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी के हरदोई में जो मामला सामने आया है वह अब तक सबसे अलग केस है। जिला अस्पताल में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब इमरजेंसी में एक युवक प्लास्टिक के डिब्बे में जहरीला सांप कोबरा लेकर पहुंच गया। युवक ने काटे जाने की आशंका पर उसे पकड़ा था। अस्पताल में जैसे ही उसने यह बताया, उसे तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस बीच, कोबरा डिब्बे में उसके बगल में ही रखा रहा। यूपी: हरदोई जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया जब इमरजेंसी में एक युवक प्लास्टिक के डिब्बे में जहरीला सांप कोबरा लेकर पहुंच गया। युवक ने काटे जाने की आशंका पर उसे पकड़ा था। युवक के इलाज के दौरान पकड़ा गया कोबरा डिब्बे में उसके बगल में ही रखा रहा। #uttarpradesh #Viral pic.twitter.com/lbmlB0UwCT — समाचार दर्पण लाइव (@EDITOR_SDLIVE) October 29, 2021 टड़ियावा थाने के गांव मोगलीपुरवा निवासी मुकेश बुधवार रात करीब 8 बजे एक प्लास्टिक डिब्बे में सांप लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों से बताया कि उसे सांप ने काटा है। उसके हाथ में कोबरा देख हड़कंप मच गया। उसकी जान बचाने के लिए भर्ती कर तु…