12 वीं छात्र का कत्ल वाला प्यार, लड़की की ना सुनते ही काट दिया गला, क्लास बोर्ड पर लिखा " I Love you my wife "
12 वीं छात्र का कत्ल वाला प्यार, लड़की की ना सुनते ही काट दिया गला, क्लास बोर्ड पर लिखा " I Love you my wife " ब्यूरो डेस्क, ललित चौधरी राजस्थान। कहते हैं प्यार एक बहुत सुंदर एहसास है जो इंसान की जिंदगी को खूबसूरत बना देता है। लेकिन यही प्यार अगर एकतरफा हो तो वह धीरे-धीरे पागलपन बन जाता है और कई अपराधों को भी जन्म देता है। जिसका अंजाम बड़ा ही दर्दनाक होता है। कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के पाली जिले से सामने आया है। जहां एक सिरफिरे छात्रा को आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि उसने एकतरफा इश्क में स्कूल में साथ पढ़ने वाली छात्रा का गला काट दिया। बता दें कि आरोपी जबरन लड़की से दोस्ती करना चाहता था, लेकिन पीड़िता कई बार उसे मना कर चुकी थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। गला कटते ही खून से सन चुकी थी लड़की दरअसल, यह मामला मंगलवार दोपहर पाली जिले के बिठोला कलां गांव का है। जहां लंच के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के छात्र ने साथ पढ़ने वाली छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी गला काट दिया। खून से लथपथ लड़की क्लास में ही गिर गई। आनन-फानन में टीचर और छात्रों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल जाकर पूछा-वो जिंदा है या मर गई आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। कुछ दे…