बुलंदशहर। दानवीर कर्ण की धरती पर इस बार किसकी चमकेगी किस्मत, कभी यंहा से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कल्याण सिंह, जानिए 1952 से लेकर 2017 तक का पूरा इतिहास।

बुलंदशहर। दानवीर कर्ण की धरती पर इस बार किसकी चमकेगी किस्मत, कभी यंहा से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कल्याण सिंह, जानिए 1952 से लेकर 2017 तक का पूरा इतिहास।
ब्यूरो ललित चौधरी डिबाई विधानसभा सीट की गिनती उत्तर प्रदेश की अहम सीटों में होती हैं। क्योंकि डिबाई सीट अपने सियासी महत्व के साथ एतिहासिक दृष्टि से भी प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। डिबाई विधानसभा के अंतर्गत कर्णवास, राजघाट, बेलोंन मंदिर एवं नरौरा परमाणु विद्धुत केंद्र जैसे स्थान आते हैं, जो पवित्र पावनी गंगा नदी के किनारे होने के कारण प्रसिद्ध हैं। इस सीट पर कभी राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे कल्याण सिंह तक चुनाव लड़ चुके हैं। कल्याण सिंह की पहचान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में रही है और इसी वर्ष उनका देहांत हुआ है। ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है डिबाई बुलंदशहर जिले के अंतर्गत सात विधानसभा सीट आती है, जिसमें एक डिबाई सीट है। यह सीट राजनीतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। डिबाई के समीप पवित्र पावनी गंगा नदी बहती है, जो कि निकटम गांव कर्णवास क्षेत्र में आती है। कर्णवास क्षेत्र का सीधा संबंध महाभारत काल से भी माना जाता है। कर्णवास के बारे में ऐसी मान्यताएं है कि यहां गंगा किनारे एक शिला है जिस पर महाभारत काल के योद्धा दानवीर कर्ण गंगा स्नान…