अलीगढ़ में दुल्‍हन ने दूल्‍हे को पिलाया नशीला दूध और समान लेकर रफू चक्कर

अलीगढ़ में दुल्‍हन ने दूल्‍हे को पिलाया नशीला दूध और समान लेकर रफू चक्कर
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : कस्बा दादों निवासी युवक से शादी कराने के लिए बहाने लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि शादी करायी गयी और दुल्‍हन भी घर आई लेकिन शादी के दूसरे दिन ही दुल्‍हन सारा सामान लेकर फरार हो गयी।  छोटे भाई की शादी हो चुकी है कस्‍बा दादों निवासी  35 वर्षीय हीरालाल पुत्र जवाहर लाल की शादी नही हुई थी, जबकि छोटे भाई कन्हैयालाल की शादी हो चुकी है। बीते मंगलवार की सुबह कस्बा के एक युवक कन्हैयालाल के घर पहुंचा और कहने लगा कि आज दिल्ली से तुम्हारे भाई की शादी की बात की है, शादी करा दी जायेगी। लेकिन शादी कराने के लिए एक लाख पच्चीस हजार रुपये देने पड़ेंगे। कन्हैयालाल ने मामले में अपने भाई व मां से बात की। घर के सभी लोग शादी के लिए तैयार हो गये। कस्बा के युवक का दिल्ली निवासी साढू ने शादी के लिए वाट्सअप पर दो लड़कियों के फोटो भेजे, जिसमें से हीरालाल सहित परिवार के लोगों ने मालवीय नगर साउथ दिल्ली निवासी 22 वर्षीय एक युवती को शादी के लिए पसंद कर लिया। कस्‍बा के युवक ने कहा कि जल्दी पैसों का इंतजाम करो आज ही शादी करा दूंगा और दीपावली पर आपके घर लक्ष्मी का प्रवेश हो ज…