बुलंदशहर। धीरज हत्याकांड का खुलासा, एक माह बाद हुआ शव बरामद, चार गिरफ़्तार
बुलंदशहर। धीरज हत्याकांड का खुलासा, एक माह बाद हुआ शव बरामद, चार गिरफ़्तार ब्यूरो ललित चौधरी पहासू पुलिस ने धीरज हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपी ने अपने भाई की हत्या में धीरज के शामिल होने के शक में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पूछताछ कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की दिनांक 23 अक्टूबर को धीरज (25) वर्षीय को गांव के ही दो लोग बुला कर ले गए थे जो पल्ला झाड़ के पास स्थिति शराब के ठेके पर चार पंच लोगों ने बैठाकर एक साथ शरब पी और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें धीरज की गाला दबाकर हत्या कर दी और पल्ला झाड़ नहर में शव को फेंक दिया था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि परिवार वालों की आशंका के आधार पर 364 आईपीसी की धारा मैं मुकदमा दर्ज कराया गया था। लगातार शव की पुलिस तलाश कर रही थी ठीक एक माह बाद 23 नवंबर (सोमवार) को पल्ला झाड़ नहर में फंसा हुआ एक शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त धीरज पुत्र रवेंद्रपाल के रूप में हुई। इस घटना में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था उन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चार हत्यारे पुलिस की जांच में आरो…