बुलंदशहर | जहांगीराबाद में शराब पीने के विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खाया जहर

बुलंदशहर | जहांगीराबाद में शराब पीने के विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खाया जहर
ब्यूरो ललित चौधरी जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर में पति द्वारा शराब का सेवन करने को लेकर दम्पत्ति में हुई मामूली कहासुनी में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, हादसे से क्षुब्ध पति ने भी जहर खा कर जान देने का प्रयास किया है। पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी कमल सिंह के पुत्र राहुल की शादी नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर निवासी जयवनन्द की बेटी पूजा से छह माह पूर्व हुई थी।  ग्रामीणों के अनुसार दीपावली के त्योहार पर राहुल ने शराब का सेवन कर लिया था, जिसको लेकर पति-पत्नी में मामूली कहासुनी भी हुई थी। कहासुनी से नाराज होकर पूजा ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पूजा का शव फांसी के फंदे पर झूलता देख पति राहुल ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर…