बुलंदशहर। 2022 में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : रेखा शर्मा

बुलंदशहर। 2022 में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : रेखा शर्मा
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पहासू में संपन्न हुआ कांग्रेस की लखनऊ टीम के प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन सोशल मीडिया प्रबंधन और भाजपा आरएसएस से लड़ने के मंत्र दिए साथ ही सपा और बसपा के कुशासन को प्रचारित प्रसारित करने की रणनीति बताई पहासू और शिकारपुर के न्याय पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और ग्राम सभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्ष और सक्रिय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी डॉक्टर शुएब ने कहा कि पिछले तीन दशक में सपा बसपा और भाजपा ने यूपी को बर्बाद प्रदेश बना दिया है अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए बूथ, ग्राम और न्याय पंचायत के कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं, इनसे ही कांग्रेस जिंदा है उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 में यूपी में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, नौजवान, महिलाओं और मजदूरों का हित सिर्फ कांग्रेस में ही सुरक्षित है।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, ने कार्यकर्ताओं को मजबूती से भाजपा, सपा…