चालान काटने से बचाएगा Google Maps का ये फीचर - अभी तक नहीं पता तो आज जरूर जान लें
चालान काटने से बचाएगा Google Maps का ये फीचर - अभी तक नहीं पता तो आज जरूर जान लें ब्यूरो ललित चौधरी Google Maps Speedometer: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं तो आपने काफी बार अनुभव किया होगा कि सड़क के ऊपर लगे ट्रैफिक विभाग के कैमरे तुरंत आपकी कार की तेज स्पीड को रीड कर लेते हैं और चालान कट जाता है। Google Maps Speedometer Feature: देश के तमाम बड़े शहरों में सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह कैमरे लगे हैं.इन कैमरों की संख्या धीरे-धीरे और बढ़ाई जा रही है. ट्रैफिक पुलिस विभाग भी कैमरों की मदद ले रहा है और सड़क सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन कराने की कोशिश में है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपने काफी बार अनुभव किया होगा कि सड़क के ऊपर लगे ट्रैफिक विभाग के कैमरे तुरंत आपकी कार की तेज स्पीड को रीड कर लेते हैं और चालान कट जाता है. कई बड़े शहरों में ऐसा होता है। Google Map करेगा मदद काफी बार आप बहुत संभलकर गाड़ी चला रहे होते हैं लेकिन इसके बाद भी आपका ध्यान स्पीड से हट जाता है और चालान कट जाता है. ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. इस काम में आपका स्मार्टफोन आपकी मदद करेगा. ओवर स्पीडिंग से बचने के लिए आप अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप (Goo…