यूपी। बुलंदशहर पुलिस ने ट्रक से 9 कुंटल 60 किलो गांजा बरामद, दो लोगों को दबोचा - जानिए पूरा मामला।
यूपी। बुलंदशहर पुलिस ने ट्रक से 9 कुंटल 60 किलो गांजा बरामद, दो लोगों को दबोचा - जानिए पूरा मामला। ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक ट्रक से 960 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी गया है। बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि कल रात मुखबीर की सूचना मिली थी कि कुछ मादक तस्कर एक वरना गाड़ी तथा ट्रक से आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से गांजा तस्करी कर आ रहे हैं। थाना छतारी पुलिस ने सूचना के आधार पर पुलिस ने अवरोधक लगाकर जांच शुरू की तभी पुलिस ने तेज गति से आ रही एक वरना कार को रोकने का इशारा किया लेकिन वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पीछे आ रहे ट्रक को रोका, उसमें सवार दो लोगों ने कुंदकर फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर धर दबोचा। ट्रक में निकाला 9 कुंटल 60 किलो गांजा एसएसपी ने बताया कि जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें 960 किलोग्राम गंजा मिला जिसकी बाजार में कीमत 1.30 करोड़ रुपए है। पुलिस द्वारा पकड़ा गए ट्रक (केंटर) पर SML डाकपार्सल लिखा हुआ था जिसका नम्बर UP14 FT3335 है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार …