अलीगढ़ | जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं डीएम, खुद लगवाई झाड़ू

अलीगढ़ | जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं डीएम, खुद लगवाई झाड़ू
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। परिसर में गंदगी देख डीएम काफी नाराज हो गईं। अपने सामने ही कर्मचारियों को बुलाकर झाड़ू लगवाई। सीएमओ व सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक रोगी व अन्य को आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी। चेतावनी भी दी कि लापरवाही पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। डीएम सबसे पहले ब्लड बैंक के पास बने सभागार में पहुंचीं। यहां दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे थे। यहां गंदगी देख डीएम ने बहुत ही नाराजगी व्यक्त की। सूचना मिलते ही सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय भी पहुंच गए। सीएमएस डा. रामकिशन अवकाश पर बताए गए। डीएम ने सफाई कर्मचारी से झाड़ू लगवाई और दिव्यांगजनों को बैठने के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे महिलाओं-पुरुषों की लंबी कतार देखकर डीएम हैरान रह गई, क्योंकि जिस सभागार की तरफ दिव्यांग व उनके स्वजन कतार लगाए खड़े हुए थे, उस सभागार में खाली कुर्सी मेज के अलावा और क…