अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप को भारत रत्न दे सरकार: रंजीत चौधरी
अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप को भारत रत्न दे सरकार: रंजीत चौधरी रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़: आज़ाद हिन्द सरकार के प्रथम राष्ट्रपति मुरसान नरेश आर्यन पेशवा महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की जयंती पर समाजवादी युवजन सभा और यूथ बिग्रेड ने तस्वीर महल चौराहे स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की माँग को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम एसीएम सेकंड को ज्ञापन सौंपा। यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए महापुरुषों का दिखावे का सम्मान करती है प्रधानमंत्री मोदी के अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी की घोषणा कार्यक्रम में राजा साहब के परिवार को मंच पर जगह भी नहीं दी गई। भाजपा का दोगलापन दर्शाता है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आस्था रखते हैं तो भारत सरकार तत्काल स्वतंत्रता सेनानी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा की विचारधारा का जीवनभर पुरजोर विरोध किया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को मथु…