बुलंदशहर। मेटाडोर ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल --- पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़ ---- मारपीट कर सब्जी से भरा ई-रिक्शा पलटा

बुलंदशहर। मेटाडोर ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल --- पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़ ---- मारपीट कर सब्जी से भरा ई-रिक्शा पलटा
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। पहासू कस्बा निवासी सत्यम अपने दोस्त उपेंद्र, रोबिन, मोहित और विमल के साथ कार में सवार होकर गुरुवार को खुर्जा आए थे। जहां से देर शाम वह किसी कार्य से शिकारपुर जा रहे थे। जब वह शिकारपुर मार्ग पर गांव बगराई के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान उनकी कार को पीछे से मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उपेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़ बुलंदशहर: पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गुरुवार शाम वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया। जिसने महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला से गाली-गलौच की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। मारपीट कर सब्जी से भरा ई-रिक्शा पलटा बुलंदशहर: मारपीट…