बुलंदशहर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस कल, बुलंदशहर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी गर्भवती निःशुल्क जाँच
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस कल, बुलंदशहर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी गर्भवती निःशुल्क जाँच ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। ऐसे में नौ अगस्त दिसम्बर को जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद में प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व पांच जाँच निःशुल्क की जाती हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया-स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यही रहता है कि जन्म लेने वाले बच्चे और माता दोनों का स्वास्थ्य व जीवन सुरक्षित रहे I इसके लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अन्तर्गत दूसरी व तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती की कम से कम एक जाँच वरिष्ठ चिकित्सक या प्रसूति एवं स्त्री विशेषज्ञ के द्वारा करायी जाती है। डा. गोयल ने बताया ग्रामीण परिवेश में सभी गर्भवती को प्रसव पूर्व देखभाल के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अन्तर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर…