बुलंदशहर। अध्यापक ने नाबालिग छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज - जानिए पूरा मामला
बुलंदशहर। अध्यापक ने नाबालिग छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज - जानिए पूरा मामला रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। विद्यार्थी के जीवन में सर्वोच्च स्थान पाने वाले गुरु ने ही गुरु की गरिमा को धूमिल कर दिया, मामला उस वक्त सामने आया जब एक अध्यापक ने नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर गुरु की गरिमा को शर्मशार कर दिया। आपको बता दें कि शिकारपुर तहसील क्षेत्र के चन्द्रमोली इन्टर कॉलेज में एक अध्यापक ने विद्यालय में स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अश्लील संदेश भेज दिया जिसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपने पिता व परिजनों को दी तो पिता व पीड़िता के परिजनों ने थाने में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। जिसके चलते चन्द्रमोली इन्टर कॉलेज के अध्यापक परवेश सक्सेना, एवं अन्य एक और अध्यापक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, कस्बा इंचार्ज अंकित कुमार चौहान, इस आई अखिलेश कुमार, ने तत्काल रुप से कार्यवाही करते हुए दोनों अध्यापकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा पूर्व में भी विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य की नजरअंदाजी के चलते आरोपी अध्यापक के हौंसले बुलंद हो …