अलीगढ़ में डीएम ने साथा चीनी मिल प्रबंधन को सुनाई खरी खोटी, दी यह चेतावनी
अलीगढ़ में डीएम ने साथा चीनी मिल प्रबंधन को सुनाई खरी खोटी, दी यह चेतावनी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : डीएम सेल्वा कुमारी जे ने साथा चीनी मिल के समय पर संचालन के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा दिये गये आश्वासन के अनुरूप कार्य की प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी जताई. डीएम ने मानव श्रम एवं टैक्नीशियन की संख्या बढ़ाते हुए 15 दिसम्बर तक मिल संचालित करने के निर्देश दिए. साथ ही, निर्धारित समय पर मिल शुरू न होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा. डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किसान सहकारी चीनी मिल साथा के प्रबंधन के साथ बैठक की. प्रबन्धक चीनी मिल द्वारा दिये गये आश्वासन के मुताबिक साथा मिल संचालित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई. डीएम ने कहा कि किसानों के सामने दिये गये आश्वासन के बावजूद मिल का समय पर संचालन न होना बड़े ही शर्म की बात है. उन्होंने प्रबन्धक चीनी मिल को निर्देशित किया कि मानव श्रम एवं टैक्नीशियन की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं और 15 दिसंबर तक चीनी मिल को शुरू करें. डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने चीनी मिल प्रबन्धन के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाईं. समय पर चीनी मिल प्रारम्भ न …