अलीगढ़ के नामचीन होटल के मैनेजर की हत्या कर शव हाईवे पर फेंक भागे अपराधी
अलीगढ़ के नामचीन होटल के मैनेजर की हत्या कर शव हाईवे पर फेंक भागे अपराधी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : शहर के विख्यात होटल मेलरोज-इन के मैनेजर पुष्प कुमार वार्ष्णेय की हत्या कर शव को अलीगढ़-पलवल रोड के किनारे फैंक दिया. मामले में 2 लोगों पर शक को लेकर जांच टीम गठित की गई है. वहीं घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. खिरनीगेट निवासी पुष्प कुमार वार्ष्णेय, वर्तमान में गांधीपार्क क्षेत्र के प्रीमियर नगर में परिवार के साथ रहते थे. सोमवार शाम करीब पांच बजे खैर क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल रोड पर चौधाना पेट्रोल पंप के पास एक शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त होटल मेलरोज-इन के मैनेजर पुष्प कुमार वार्ष्णेय के रूप में हुई. मैनेजर के बेटा ने 2 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई.जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया. देर रात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मैनेजर पुष्प कुमार वासने रोज की भांति सुबह 11 बजे एक्टिवा स्कूटर लेकर होटल के लिए घर से निकले. दोपहर 1 बजे के लगभग पत्नी मिथिलेश ने फोन मिलाया, तो घर आने की बात कही. जब 3 बजे तक घर नहीं आए, तो फिर फोन मिलाया फोन बंद जा रहा था. तलाश शुरू की गई. शाम 6 बजे सूचना मिली कि खैर पुलिस को अलीगढ़ पलवल रोड पर चौधाना पेट्रोल पंप के पास…