यूपी। भाई ने की बहन से शादी, देखते रह गए सभी लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

यूपी। भाई ने की बहन से शादी, देखते रह गए सभी लोग, सामने आई ये बड़ी वजह
ब्यूरो ललित चौधरी फिरोजाबाद। यूपी जनपद फिरोजाबाद के टूंडला कस्बे से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर सीएम सामूहिक विवाह समारोह में एक शादीशुदा भाई ने अपनी चचेरी बहन से ही विवाह कर लिया। कहा जा रहा है कि कुछ रुपयों एवं दहेज के लालच में भाई ने अपनी चचेरी बहन से विवाह किया। मामला के सामने आने के पश्चात् पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। शादी के लिए दूल्हा दुल्हन के सत्यापन करने वाले अफसरों को नोटिस दिया गया है। आपको बता दें, फिरोजाबाद के टूंडला ब्लॉक के नारखी कस्बे में 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी। सरकार की ओर से दहेज का सामान तथा कुछ रूपये भी नवविवाहित जोड़ों के दिए गए थे। शनिवार को हुए सामूहिक विवाह योजना में जिन लोगों की शादियां हुई थी उनकी तस्वीर क्षेत्र के लोगों के पास सोशल मीडिया के जरिए पहुंचे। तो पता चला कि दो बच्चों के पिता महेंद्र सिंह ने अपनी चचेरी बहन से ही विवाह कर लिया। इतना ही नहीं दहेज का सभी सामान एवं सरकारी मदद भी ले ली। वही सामूहिक शादी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जब जोड़ों का चयन किया जाता है, तो इनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक की पासबुक की अच्…