यूपी : दारोगा बोले सबसे ईनामदार होती है पुलिस पैसा लेती है तो पक्का काम करती है, दूसरे विभाग की तरह नहीं, हुए सस्पेंड
यूपी : दारोगा बोले सबसे ईनामदार होती है पुलिस पैसा लेती है तो पक्का काम करती है, दूसरे विभाग की तरह नहीं, हुए सस्पेंड ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक दारोगा (S I) साहब का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘पुलिस पैसा लेती है तो काम भी करके दिखाती है’ और कोई विभाग में जाओ पैसा ले लेंगे काम नहीं होगा.हालांकि, खाकी पर रिश्वत की कालिक पोतने वाले दारोगा साहब को सस्पेंड कर दिया गया है, पुलिस विभाग की सोशन मीडिया में फजीहत के बाद ऐसा फैसला लिया गया। मामला बीघापुर थानाक्षेत्र का है। यहां तैनात सब इंस्पेक्टर (दारोगा) उमेश त्रिपाठी को एक स्थानीय स्कूल में आयोजित पुलिस-पाठशाला में पहुंचे थे, इस दौरान दरोगा उमेश त्रिपाठी को भी अनुभव शेयर करने का मौका मिला, मंच पर आते ही दारोगा साहब मुंह फट हो पड़े। पैसा लेते हैं तो काम भी करके दिखाते हैं दारोगा ने कहा कि ‘पुलिस पैसा लेती है तो काम भी करके दिखाती है’ और कोई विभाग में जाओ पैसा ले लेंगे, काम नहीं होगा. पुलिस से अच्छा कोई विभाग ही नहीं बना है. मास्टर साहब लोगों को देखो, घर में रहकर पढ़ाते हैं। 6 महीना घर में रहकर छुट्टियां भी काटते है, कहीं कोरोना आ गया तो साल भर स्कूल नहीं जाएंगे.’वहीं, इस पुलिस पाठशाला में मौजूद अन्य पुलिसक…