बुलंदशहर। पढ़िए जिले की पांच छोटी - छोटी खबर अब बस एक ही लिंक मे पढ़े

बुलंदशहर। पढ़िए जिले की पांच छोटी - छोटी खबर अब बस एक ही लिंक मे पढ़े
ब्यूरो ललित चौधरी पढ़िए बुलंदशहर की छोटी छोटी खबरें, अब आपके लिए समाचार दर्पण लाइव न्यूज चैनल प्रयास कर रहा है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की छोटी छोटी खबरों को प्रकाशित करे। जिसमें हर जिले अनुसार छोटी खबरों को भी प्रकाशित किया जाएगा।  पुलिसकर्मियों  को लगी कोविड  बूस्टर  डोज गुलावठी। थाना प्रांगण में पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई। सीएचसी टीम ने सिपाहियों, होमगार्डो व महिला सिपाहियों को बूस्टर डोज लगाई गई। जिन पुलिसकर्मियों को दूसरी डोज नहीं लगी थी, उन्हें दूसरी डोज लगाई गई। उधर, खण्ड विकास कार्यालय प्रांगण में ब्लॉककर्मियों को भी बूस्टर डोज लगाई गई। थाना प्रांगण एवं ब्लॉक प्रांगण में 50 फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई गई। बुलंदशहर में मिले कोरोना के 264 नए मरीज कोरोना संक्रमण के रोजाना नए रिकार्ड बन रहे हैं। गुरुवार को पुराने सभी रिकार्ड टूटते हुए 264 नए संक्रमित मिले हैं। लेखपाल, पुलिसकर्मी के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 24 मरीजों ने जंग जीत ली है। जिले में कुल संक्रमित 21543 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 20018 पहुंच गई है। इसमें 85 से 9…