यूपी विधानसभा चुनाव2022: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा मतदान, अलीगढ़ में मतदान10 फरवरी को

यूपी विधानसभा चुनाव2022: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा मतदान, अलीगढ़ में मतदान10 फरवरी को
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़  : लंबी जद्दोजहद के बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया। उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। सात चरणों में होगा चुनाव शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखाें की घाेषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मच गई। नये सिरे से चुनाव पर मंथन शुरू हो गया। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणाें में मतदान होगा। जिसमें 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3, 7 मार्च को मतदान होगा वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी। मतदान कर्मी माने जाएंगे कोरोना वारियर चुनाव आयोग के अनुसार सभी मतदानकर्मी कोरोना वारियर माने जाएंगे। सबको डबल वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज लगेी। संवेदनशील बूथों की आनलाइन निगरानी होगी। पहले कम था यूपी में टीकाकरण लेकिन बाद में आयोग के दख़ल के बाद बढ़ा। कोविड को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढाया गया। चुनाव आयोग की राजनैतिक दलों से अपील ज़्यादा से ज़्यादा रैली डिजिटल और वर्चुअल तरीके से होगी। प्रशासन सक्रिय, होर्डिंग्स-बैनर उतारने की हुई शुरुआत आचार संहिता…