यूपी विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा - प्रदेश का यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा

यूपी विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा - प्रदेश का यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से पहले कहा कि प्रदेश का यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा जिसमें 80 फीसदी भागीदारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की होगी, शेष 20 प्रतिशत हिस्से में बाकी सभी दल होंगे। भाजपा फिर 300 से अधिक सीट जीतेगी योगी ने यहां दूरदर्शन द्वारा आयोजित डीडी काँक्लेव में कहा कि भाजपा इस बार भी 300 से अधिक सीट जीतेगी। चुनाव में विपक्ष की चुनौती के सवाल पर योगी ने कहा, ''2019 में सबसे बड़ गठबंधन हुआ सपा, बसपा और लोकदल सहित तमाम पार्टियों ने मिलकर लड़ा- था, तब सर्वाधिक 64 सीट भाजपा को और इसके बाद दूसरे स्थान पर बसपा को 10 एवं पांच सीट सपा को मिली थी।  मैंने तब भी कहा था कि भाजपा 65 सीट जीतेगी।'' उन्होंने कहा कि इस बार सभी विरोधी दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा फिर 300 से अधिक सीट जीतेगी। स्वस्थ लोकतंत्र में कुछ सीटें विपक्ष को भी मिलेंगी और यह होना भी चाहिये। भाजपा की सरकार ने पांच साल सिर्फ जनहित के काम किये चुनाव को कठिन परीक्षा बताये …