यूपी। ई-श्रम कार्ड : इन श्रमिकों के बैंक खातों में नहीं आएगा पैसा, जानिए क्या है वजह

यूपी। ई-श्रम कार्ड : इन श्रमिकों के बैंक खातों में नहीं आएगा पैसा, जानिए क्या है वजह
ब्यूरो ललित चौधरी •   यूपी में विगत सोमवार से भेजी जा रही खाते में पहली किस्त  •   कुछ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद भी नहीं मिला पैसा •  श्रम विभाग ने पैसा न पहुंचने को लेकर बताई अहम वजह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड के माध्यम से ऐसे श्रमिकों की मदद की जा रही है, जो आर्तिक रूप से कमजोर हैं. सरकार ने विगत सोमवार को राज्य के लगभग 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर भी कर दिये हैं। लेकिन लाखों श्रमिक अब भी ऐसें हैं जिनका ई-श्रम कार्ड  तो बन गया, लेकिन उनके खाते में स्कीम के 1000 रुपए नहीं पहुंचे। दरअसल, श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को दिया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड योजना का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश श्रमिकों को प्राप्त हुआ है। क्यों नहीं पहुंची पहली किस्त आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जारी किए गए शासनादेश अनुसार प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत पात्र श्रमिकों को प्रति माह के हिसाब से 4 माह तक 500-500 यानी कि कुल मिलाकर 2000 द…