यूपी। यूट्यूब से आया आइडिया, छाप दिए लाखों रुपये के नकली नोट; फिर ऐसे हुआ खुलासा - जानिए पूरा मामला

यूपी। यूट्यूब से आया आइडिया, छाप दिए लाखों रुपये के नकली नोट; फिर ऐसे हुआ खुलासा - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव गाजियाबाद में एक गिरोह ने यूट्यूब से सीखकर 15-16 लाख रुपये के नकली नोट छाप दिए। इसमें से करीब 12 लाख रुपये के नोट मार्केट में चला भी दिए, ये लोग एक असली नोट के बदले तीन नकली नोट दिया करते थे। गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है, गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने नकली भारतीय नोटों (FICN) की छपाई में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, ये लोग अब तक 15-16 लाख रुपये के नकली नोट छाप चुके हैं। 7 लोगों को किया गिरफ्तार नकली नोट बनाने का काम कैलाभट्ठा में एक घर में चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और 6 लाख 59 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य यूट्यूब से सीखकर नकली नोट बना रहे थे, सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि यह गिरोह कैलाभट्ठा में 8 महीने से सक्रिय था। हर तरह के नोट छापते थे आरोपी पुलिस ने जिन 6.59 लाख रुपये के नकली नोटों को जब्त किया है, उसमें 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के सभी मूल्यवर्ग के नोट शामिल हैं। इसके अलाना 2 प्रिंटर, एक कागज काटने की मशीन और…