यूपी। बुलंदशहर में सीएम योगी ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी - जानिए और क्या क्या कहा
यूपी। बुलंदशहर में सीएम योगी ने किया विपक्ष पर प्रहार, कहा हमारी सरकार न केवल गुंडों को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी - जानिए और क्या क्या कहा ब्यूरो ललित चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने जिले में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज और मेरठ से प्रयागराज जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में लोगों को बताया। बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल में इन दिनों बड़े अजीबो गरीब बयान देखने को मिल रहे हैं। बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी वेव के दौरान एक नया वेरिएंट ओमिक्रोन देखने को मिला, लोग आशंकित थे कि क्या होगा। हमने कहा कि हमारी सरकार न केवल पेशेवर गुंडों और माफियाओं को ठीक करती है बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी। सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश आज शाम तक वैक्सीन की 26 करोड़ डोज़ देने वाला देश का पहला राज्य होगा। योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारों को विकास के लिए फुर्सत नहीं थी। चाचा-भतीजे की पार्टी के लिए सैफई परिवार का विकास ही उनका सब कुछ था। बहनजी के लिए भतीजे का विकास ही सब कुछ था और भाई-बहन की पार्टी को आपदा आने पर भारत याद नहीं आता,…