यूपी। सरकारी राशन पर से हटाई जा रही मोदी - योगी की फोटो, आयुक्त खाद का आदेश

यूपी। सरकारी राशन पर से हटाई जा रही मोदी - योगी की फोटो, आयुक्त खाद का आदेश
ब्यूरो ललित चौधरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही सरकारी मशीनरी पूरी तरह से चुनाव आयोग के प्रति जवाबदेह हो गई है। इसी के साथ सभी जिलों में अफसरों के कामकाज पर राजनीतिक हस्तक्षेप बंद हो गया है और इसी क्रम में सड़कों से सभी राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर और बैनर भी हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा, अब यूपी में राशन के सामान से भी मोदी-योगी की तस्वीरें हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राशन के सामान से हटाए जा रहे पीएम-सीएम के फोटो आदर्श आचार संहिता लगते ही सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले फ्री रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और नमक पर छपे PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो और टैगलाइन 'सोच इमानदार, काम दमदार' अब देखने को नहीं मिलेंगे. आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। ये चार अफसर होंगे पावरफुल सभी जिलों के डीएम, एसपी, कमिश्नर अब डीजीपी, मुख्य सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और अपर मुख्य सचिव गृह को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद, यह रिपोर्ट यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। जिले में अगर किसी अफसर का तबादला भी होता…