उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव : SP-RLD ने पश्चिम यूपी के लिए जारी की पहली सूची, जानें कहां से किसे मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव : SP-RLD ने पश्चिम यूपी के लिए जारी की पहली सूची, जानें कहां से किसे मिला टिकट
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी असेंबली चुनाव के लिए SP-RLD गठबंधन ने पहले चरण की 29 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इनमें RLD पश्चिम यूपी में बड़े भाई की भूमिका में दिखी है। लखनऊ: यूपी असेंबली चुनाव के लिए SP-RLD गठबंधन ने पहले चरण की 29 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया, पश्चिम यूपी में आने वाली इन सीटों में 19 RLD के खाते में और बाकी SP के खाते में गई हैं। SP को 10 और RLD को 19 सीट मिली SP के खाते में जो सीटें गई हैं, उनमें कैराना, किठौर, मेरठ, चरथावल, साहिबाबाद, धौलाना, कोल, अलीगढ़, आगरा कैंट और बाह शामिल हैं। वहीं RLD को शामली, पुरकाजी, खतौली, नटहौर, बागपत, लोनी, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, बुलंदशहर, स्यान, खैर, सादाबाद, छाता, गोवर्धन, बलदेव, आगरा देहात, फतेहपुर सीकरी और खैरागढ़ की सीट दी गई है। कैराना से नाहिद हसन को मिला टिकट SP ने कैराना सीट पर नाहिद हसन, चरथावल से पंकज मलिक, किठौर से शाहिद मंजूर, मेरठ से रफीक अंसारी, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा, धौलाना से असलम चौधरी, कोल से सलमान सईद, अलीगढ़ से जफर आलम, आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील और बाह से मधुसूदन शर्मा को टिकट दिया गया है। RLD …