अलीगढ़ में बना विश्व का सबसे बड़ा ताला, राम मंदिर को होगा भेंट
अलीगढ़ में बना विश्व का सबसे बड़ा ताला, राम मंदिर को होगा भेंट रिपो० सुबेश शर्मा तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ के सत्यप्रकाश अपनी पत्नी रूक्मणी के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा ताला बनाया है। 30 किलो की चाभी से खुलने वाले इस ताले को अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर को दंपति द्वारा समर्पित किया जाएगा। दो लाख वाले इस ताले पर रामदरबार की आकृति उकेरी गयी है। अलीगढ़ ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि इस ताले को बनाने में करीब 6 माह का समय लगा है। उन्होंने बताया कि इसका वजन चार सौ किलो है। लम्बाई दस फिट की है। चैड़ाई साढ़े चार फिट की है। 30 किलो की चाबी है। इसे बनाने में कुल दो लाख का खर्च आया है। अभी एक लाख रुपए में तैयार किया गया है। मंदिर में देने से पहले सत्यप्रकाश इसमें पीतल का काम करेंगे। इससे पहले इन्होंने 300 किलो का ताला बनाया था जिसकी खूब चर्चा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के लिए भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। बाक्स, लीवर, हुड़का को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले पर स्टील की स्क्रेप सीट लगाई जाएगी। जिससे जंग न लगे। इसके लिए उन्हें और धन की अवश्यकता है। वह मदद के लिए लोगों से कह रहे हैं। जिससे उनकी इच्छा पूरी हो सके। …