यूपी। बुलंदशहर : बेहोश करके लूटपाट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से लूटपाट का समान और तमंचा किया बरामद
यूपी। बुलंदशहर : बेहोश करके लूटपाट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से लूटपाट का समान और तमंचा किया बरामद रिपो० राजेश शर्मा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लूट 3 वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बदमाश शुक्रवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी बदमाश बेहोश करके लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी बदमाश सुबह पुलिस गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी का एक साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, सात ई-रिक्शा और लुटा गया अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। अन्य जनपदो में बेच देता था लूट का माल ई-रिक्शाओं को चोरी कर धर्मपुर से दानपुर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में बने खंडहर में छिपाकर रखी गई थी, यह सभी ई-रिक्शा डिबाई, जहांगीराबाद, खुर्जा नगर, शिकारपुर, तथा जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी व इग्लास क्षेत्र से ई-रिक्शा चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके बेहोश हो जाने के उपरांत ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देता हैं। कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था अंजाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के गांव नगला मान निवासी सतीश पुत्र रघुवीर सिंह कोल्ड्रिंक या अन्…