बुलंदशहर। स्ट्रांग रूम से टेबिल तक कड़ी सुरक्षा में जाएगी ईवीएम - डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह

बुलंदशहर। स्ट्रांग रूम से टेबिल तक कड़ी सुरक्षा में जाएगी ईवीएम - डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह
रिपो० रिशू कुमार विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के लिए नई मंडी परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जायजा लिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल के जवानों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केन्द्रीय सुरक्षा बलों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम में लगे कैमरों के क्रियाशील होने का भी जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए इस अवसर पर प्रत्याशियों प्रतिनिधियों के बैठने हेतु बनाये गए स्थल पर उपस्थित प्रत्याशियों प्रतिनिधियों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की गई। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार और एडीएम फाइनेंस विवेक कुमार मिश्र के साथ नई मंडी परिसर पहुंचे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम में लगे कैमरों के क्रियाशील होने का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।  प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों के बैठने के लिए बनाये गए स्थल पर उपस्थित प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की गई। मतगणना के लिए विधान स…