बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला जनसेवा केन्द्र संचालक गिरफ्तार
बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला जनसेवा केन्द्र संचालक गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र व अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक चंद्रपाल को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रपाल 400-400 रुपये में फर्जी प्रमाण पत्र बनाता था। नगर पालिका में एक माह में तीन लोग फर्जी मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र लेकर मोहर लगवाने पहुंचे। पालिका कर्मचारियों ने 25 फरवरी को अहकाम पुत्र फारूख अंसारी निवासी किदवई नगर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में अहकाम ने बताया कि उसने आइपी कालेज के बराबर में आर्यंस फोटो ग्राफर जनसेवा केंद्र अनूपशहर रोड से बनवाया था। पुलिस ने जनसेवा केंद्र के संचालक चंद्रपाल सिंह पुत्र जगदीश कश्यप निवासी हीरापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में चंद्रपाल ने बताया कि गाजियाबाद निवासी महेंद्र सिंह ने सर्टिफिकेट ऑल एसटीए (Certificate All STA) के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसका वह भी सदस्य है। जिसका महेंद्र निवासी गाज़ियाबाद व्यक्ति इस ग्रुप का एडमिन है। इसी ग्रुप पर उन्हें काम मिलता है और केंद्र में लगे कंप्युटर और प्रिटर्स के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लोगों …