यूपी। शौहर ने सिगरेट से झुलसाया, देवर ने की अश्लील हरकत, दिया तीन तलाक - जानिए पूरा मामला

यूपी। शौहर ने सिगरेट से झुलसाया, देवर ने की अश्लील हरकत, दिया तीन तलाक - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शरीर व विभिन्न अंगों को सिगरेट से जलाया भी जाता था। उसका देवर भी उससे अश्लील हरकत करता था। रिजवाना नाम की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर उसे सिगरेट से झुलसाता था और उससे मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसके शौहर ने जब उसे तीन तलाक दिया तो उसके ससुराल वालों ने भी उसे घर से निकाल दिया। अब इसी बाबत महिला ने शिकायत थाने में दी है। नगर के पट्टी हरनाम सिंह मोहल्ला की रिजवाना ने बताया कि उसका निकाह सिंभावली थाना क्षेत्र के गाँव वैट के रहने वाले अनस से हुआ था। निकाह के समय उसके घर वालों ने औकात के अनुसार दहेज दिया।  मगर ससुराल के लोगों को तसल्ली नहीं हुई। उन्होंने फिर से 10 लाख रुपए की नकदी और बड़ी कार की माँग करना शुरू कर दिया। माँग पूरी न होने पर उससे मारपीट होती और कई बार तो उसके शरीर व विभिन्न अंगों को सिगरेट से जलाया भी जाता था। कई बार उसका देवर भी उससे अश्लील हरकत करता था। जब रिजवाना के साथ होती इन ज्यादतियों के बारे में घरवालों को पता चला तो उन्होंने ससुराल वालों को समझा…