बुलंदशहर। 24 घण्टे में बदल गई चुनावी तस्वीर : रालोद प्रत्याशी हुईं भाजपाई पर्चा लिया वापस, निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी

 

रिपो० राकेश कुमार

बुलंदशहर। एमएलसी चुनाव में भाजपा ने बड़ा खेल कर दिया है। अब तक इस सीट पर रालोद और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन रालोद की प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता शर्मा ने अपना नामांकन वापस लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र भाटी की राह साफ कर दी। अब इस सीट पर भाजपा के नरेंद्र भाटी निर्विरोध चुने गए हैं।

24 घण्टे में बदल गई चुनावी तस्वीर

रालोद ने एमएलसी चुनाव के लिए बुलंदशहर सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। सोमवार को सुनीता ने सपा और रालोद नेताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया, लेकिन मंगलवार को वह भाजपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और नामांकन वापस ले लिया। भाजपा नेताओं के साथ नामांकन वापस लेने पहुंची गठबंधन प्रत्याशी सुनीता शर्मा को देख रालोद-सपा नेता हतप्रभ रह गए। अब भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी का निर्विरोध एमएलसी बनना तय हो गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0