बुलंदशहर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दर्जनों गांवों के किसानों को किया गया निशुल्क बीज का वितरण

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर। मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली द्वारा शिकारपुर ब्लॉक के गांव अजनारा में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति उप परियोजना पूसा द्वारा विकसित उन्नत किस्मों का बीज वितरण किया गया। 

इस कार्यक्रम में दिल्ली पूसा केंद्र से आए हुए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी साझा की गई तथा फसलों में किस प्रकार के रोग लग रहे हैं उनके बारे में सभी किसानों को बारी बारी से बताया गया कृषि प्रसार प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर रॉय बर्मन द्वारा बताया गया है कि अनुसूचित जाति के लगभग 750 किसानों को निशुल्क धान जिंक मूंग तोरई भिंडी खीरा लौकी आदि बीजों का दर्जनों गांव के किसान भाइयों को निशुल्क वितरण किया गया। 

वही पूसा केंद्र से आये डॉक्टरों ने अलग अलग फसलों की बीमारियों के बारे में समझाया किसानों को जिसमें डॉ आर के धूरिया डॉ बीएस हेगडे डॉ चंदू सिंह ने उन्नत खेती से सम्बन्धित जानकारी दी कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किसान कुलवंत सिंह के द्वारा कराया गया। 

इस अवसर पर किसान कुलवंत सिंह जिला पंचायत लटूर सिंह धर्मेंद्र प्रधान पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश चौधरी डॉक्टर जोगिंदर सिंह अनिल कुमार लोकेंद्र कुमार रिंकू चौधरी रामअवतार पूर्व प्रधान घूरे सिंह किसान रोहन सिंह, हजरतपुर किसान नीरज निगम, राजू शर्मा, समय सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0