यूपी। योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से टकराकर अखिलेश की साइकिल चकनाचूर : बीजेपी की आंधी में धूल मांगते रह गए विरोधी, देखिए कई जिलों की सीटों पर पूरी तरह बीजेपी का रहा कब्जा,

यूपी। योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से टकराकर अखिलेश की साइकिल चकनाचूर : बीजेपी की आंधी में धूल मांगते रह गए विरोधी, देखिए कई जिलों की सीटों पर पूरी तरह बीजेपी का रहा कब्जा,
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश (UP Election Result) में हुए विधानसभा चुनाव कई मिथ्यों और रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए पहली बार विधानसभा चुनाव लड लड़ रहे योगी आदित्यनाथ चुनाव (Yogi Adityanath) जीत चुके हैं। यूपी चुनाव के नतीजों से यह साफ है कि योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से टकराकर अखिलेश की साइकिल चकनाचूर हो गई है। वहीं, इस लड़ाई में बसपा-कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी। जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक यूपी में योगी-मोदी की ऐसी आंधी आई है कि कई जिलों में भाजपा ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। यूपी चुनाव से पहले जिस लखीमपुर खीरी कांड की चर्चा थी, वहां से भी भाजपा ने सभी सीटों पर अपना परचम लहराया है. इतना ही नहीं, उन्नाव रेप कांड पर जिस उन्नाव में बवाल हुआ था और विपक्ष ने मुद्दा बनाया था, वहां की भी सभी सीटों पर भाजपा जीत गई है।  लखीमपुर खीरी से लेकर अलीगढ़, बुलंदशहर, हरदोई, मथुरा समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां भाजपा की आंधी देखने को मिली है। वजह है कि इन जिलों की विधानसभा सीटों पर पूरी तरह से भाजपा ने जीत दर्ज की है।  तो चलिए जानते हैं कहां-कहां भाजपा ने पूरी तरह से सपा-बसपा और…