यूपी। होली के बाद भी बन्द नहीं होगा मुफ्त राशन का वितरण : योगी सरकार मुफ्त राशन वितरण के प्रस्ताव जल्द ही लगाएगी मुहर - जानिए कब तक रहेगा मुफ्त राशन वितरण

यूपी। होली के बाद भी बन्द नहीं होगा मुफ्त राशन का वितरण : योगी सरकार मुफ्त राशन वितरण के प्रस्ताव जल्द ही लगाएगी मुहर - जानिए कब तक रहेगा मुफ्त राशन वितरण
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पिछले काफी से चल रही मुफ्त राशन वितरण योजना मार्च माह में बंद होने वाली नहीं है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना का विस्तार देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से जीतकर आई है और सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ, भाजपा यूपी की 15 करोड़ गरीबों को बड़ी खुशखबरी देते हुए मुफ्त राशन वितरण योजना को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय भी ले लिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना उत्तर प्रदेश में शुरू की गई थी, जिसे नवंबर 2021 तक जारी रखना था। पर चुनाव और कोरोना के कारण लोगों की आमदनी पर पड़े प्रभाव को देखते हुए योगी सरकार ने मार्च के अंत तक इस योजना के जारी रखने का एलान किया था।  लोकसभा चुनाव 2024 तक लाभार्थी ले पाएंगे लाभ अब सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव 2024 तक विस्तार देने की तैयारी में है। योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और…