बुलंदशहर। लकड़ी से भरा ट्रक पलटते ही लग गई भीषण आग : चपेट में आईं 8 दुकानें और 2 मकान भी हुए राख, करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा
बुलंदशहर। लकड़ी से भरा ट्रक पलटते ही लग गई भीषण आग : चपेट में आईं 8 दुकानें और 2 मकान भी हुए राख, करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। बुलंदशहर में लाल तालाब मार्केट के पास हाईस्पीड में बुधवार देर रात लकड़ी से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में 8 दुकान और दो मकान भी आ गए। आग की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के लाल तालाब मार्केट के पास हाईस्पीड में डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने करीब 8 दुकानों और 2 मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों की जद में दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। मौके पर 15 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा है। दुकानों और मकानों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। कराई जाएगी व्यापारियों के नुकसान की भरपाई चीफ फायर ऑफिसर जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आग की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। डीएम सीपी सिंह का कहना है कि एडीएम फाइनेंस …