बुलंदशहर बैंक रॉबरी का खुलासा : 36 घंटे में 3 बैंक लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार, बैंक लुटेरे पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल; 12 लाख नगदी समेत अवैध असहले बरामद

बुलंदशहर बैंक रॉबरी का खुलासा : 36 घंटे में 3 बैंक लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार, बैंक लुटेरे पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल; 12 लाख नगदी समेत अवैध असहले बरामद
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जनपद के स्याना स्थित उज्जीवन बैंक में 18 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम और स्याना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों लुटेरों को स्याना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में रविवार रात 2.30 बजे घेर लिया गया। पुलिस टीम ने तीनों लुटेरों को सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों लुटेरों को गोली लगी। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों लुटेरों की पहचान सागर, रवि और चिराग निवासी स्याना के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के पास से बैंक लूट के 12 लाख रुपये, अवैध असहले, दो बाइक, बैग आदि बरामद कर लिया है। यह है बदमाशों की पहचान पुलिस पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ फायरिंग करने पर बाइक सवार तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की पहचान रवि चौधरी पुत्र विकास निवासी खादमोहन नगर थाना स्याना व चिराग अहलावत पुत्र मनेन्द्र निवासी बड्डा वाजिदपुर थाना स्याना तथा सागर त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी निवासी थलइनायतपुर थाना स्याना क…