बुलंदशहर। कोर्ट ने दहेज हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

बुलंदशहर। कोर्ट ने दहेज हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर।  यूपी में दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में एक महिला के पति और उसके माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बुलंदशहर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश 'फास्ट ट्रेक कोर्ट' ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण पत्नी की हत्या करने के 04 साल पुराने मामले में शुक्रवार को पति और सास ससुर को दहेज हत्या का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है। चार साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा स्थानीय अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में मृतक महिला के पति और उसके माता पिता को आजीवन कारावास की सजा और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बुलंदशहर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश 'फास्ट ट्रेक कोर्ट' ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण पत्नी की हत्या करने के 04 साल पुराने मामले में शुक्रवार को पति और सास ससुर को दहेज हत्या का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है। ये था पूरा मामला अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की जानकारी देते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि बड़ागांव थाना के अरनिया गांव में 4 साल पहले स्थानीय न…