बुलंदशहर। पुलिस ने फरार बलात्कारी को किया गिरफ्तार : तमंचे के बल पर आठ माह पहले किया था दुष्कर्म, वीडियो हुआ था वायरल

बुलंदशहर। पुलिस ने फरार बलात्कारी को किया गिरफ्तार : तमंचे के बल पर आठ माह पहले किया था दुष्कर्म, वीडियो हुआ था वायरल
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शादीशुदा महिला ने करीब आठ माह पहले दूसरे मोहल्ला निवासी महिला को अपने घर पर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने बुलाई गई महिला के साथ तमंचा दिखाते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो भी बना ली है।  आरोपी व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल कर दी तब पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग स्थित ब्लॉक के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको यहां यह बता दें कि अनूप शहर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी शादीशुदा महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब 8 माह पूर्व अनूपशहर में ही रहने वाली महिला पिंकी ने उसे अपने घर बुलाया। उस दौरान पीड़िता का पति काम पर गया हुआ था पिंकी के घर पर उस दौरान पिंकी का पति नीरज भी मौजूद था। दंपत्ति ने पीड़िता को तमंचा आदि दिखाकर धमकाना शुरू कर द…