बुलंदशहर। जमीनी विवाद में महिला की मौत : पति से चल रहा था विवाद - गोली मारकर की गई हत्या

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलन्दशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। मामला मृतका के पति, बेटे और भाई के बीच ही फंस गया है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति, भाई और बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर 65 वर्षीय बुज़ुर्ग मक्खो की अपने पति अबरार से भी अनबन रहती थी। वारदात बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहली गांव में उस वक्त हुई, जब मृतका घर में आराम कर रही थी।

बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की माने तो मृतका के पति अबरार के नाम 8 बीघा खेती की जमीन थी। जिसको उसके द्वारा बेच दिया गया था। आज उसी जमीन की खेतों पर नपाई कराई जा रही थी, जबकि उसी दौरान घर में मक्खो की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना का मौका-मुआयना किया।

जांच जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी

इस हत्याकांड का पेच मृतका के पति, भाई और बेटे के बीच फंसा है। जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में पुलिस की शक की सुई भी इन तीनों तरफ ही घूम रही है। 

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बताया जा रहा है कि मृतक महिला के अपने पति अल्ताफ से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। जिस कारण मृतका अपने भाई के घर पर रह रही थी। सुबह को मृतका के पति व उसके बेटों का जमीन को लेकर खेत पर विवाद हो गया हो गया था। विवाद के बाद महिला की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। मृतका का भाई और बेटा मृतका के पति व्यास के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर मृतका का पति अल्ताफ बेटे व मृतका के भाई पर हत्या कर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगा रहा है। 

फिलहाल पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


खुर्जा में कार की टक्कर से तीन लोग घायल : पीछे से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला समित तीन घायल, रेफर

खुर्जा में तेज रफ्तार इको ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कस्बा स्थित नारायणपुर गांव की डेरी के पास तेज रफ्तार इको वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।

अलीगढ़ जनपद के गांव सियापुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र चितर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर मां और भतीजे संग किसी जरूरी काम से डिबाई जा रहा था। तभी रास्ते में गांव नारायणपुर के समीप डेयरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सरोज देवी और भतीजा विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दानपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर चोट के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मामले में घायल के पुत्र अलीगढ़ निवासी संजय सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।


और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0