बुलंदशहर में अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार : वाहन चोरी मे सक्रिय है गिरोह, 11 चोरी के वाहन भी बरामद

 

ब्यूरो ललित चौधरी

डिबाई पुलिस ने अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दस बाइक, एक कटी हुई बाइक, वाहनों के पार्ट्स, औजार और तमंचे-कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।

बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छह राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके अंतर्राज्यीय भाँगचोर गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से 11 वाहन भी बरामद किए गए हैं। 

यह बदमाश वाहनों को चुराकर उनके नम्बर और चेसिस प्लेट बदल देते थे। इसके बाद फर्जी कागज तैयार कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। बदमाशों के पास से अलग-अलग राज्यों के विभिन्न जनपदों से चोरी किए गए 11 वाहन बरामद और बड़ी संख्या में कटा हुआ वाहन भी बरामद किया गया है।

छह राज्यों की पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द

बुलंदशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश छह राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में इन बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। यह इन राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 

रामफल पुत्र सौदान सिंह निवासी मुठहैल थाना बरलाअलीगढ़, राजू पुत्र होतीलाल निवासी गांव पैरार थाना बरला अलीगढ़, राजा पुत्र श्यामबाबू निवासी गांव कुढैनी थाना रामघाट बुलंदशहर, भरत सिंह उर्फ गुलशन पुत्र कुशलपाल निवासी गांव शहगढ़ थाना अकराबाद अलीगढ़, रिंकू कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी किठौली थाना अतरौली अलीगढ़ और गोपाल सिंह पुत्र नौबत सिंह निवासी जिरौली धूमसिंह थाना अतरौली अलीगढ़ के रूप में हुई है। 

दो आरोपियों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी राजू और भरत सिंह पर कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी राजू पर मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर, दिल्ली आदि स्थानों पर 11 मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी भरत सिंह पर अलीगढ़, बुलंदशहर एवं दिल्ली में छह मामले दर्ज पाए गए हैं।

बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों को बुलंदशहर पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से बरामद बाइक चोरी की निकली, जबकि उनके पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर अतरौली रोड पर दबिश देकर अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मौके से आठ बाइक, एक कटी हुई बाइक, बाइकों के पार्ट्स, चाबियों का गुच्छा, पेचकस, रेगमाल आदि सामान बरामद हुआ पुलिस ने पूछताछ कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0