बुलंदशहर में अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार : वाहन चोरी मे सक्रिय है गिरोह, 11 चोरी के वाहन भी बरामद
बुलंदशहर में अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार : वाहन चोरी मे सक्रिय है गिरोह, 11 चोरी के वाहन भी बरामद ब्यूरो ललित चौधरी डिबाई पुलिस ने अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दस बाइक, एक कटी हुई बाइक, वाहनों के पार्ट्स, औजार और तमंचे-कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छह राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके अंतर्राज्यीय भाँगचोर गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से 11 वाहन भी बरामद किए गए हैं। यह बदमाश वाहनों को चुराकर उनके नम्बर और चेसिस प्लेट बदल देते थे। इसके बाद फर्जी कागज तैयार कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। बदमाशों के पास से अलग-अलग राज्यों के विभिन्न जनपदों से चोरी किए गए 11 वाहन बरामद और बड़ी संख्या में कटा हुआ वाहन भी बरामद किया गया है। छह राज्यों की पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द बुलंदशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश छह राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में इन बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। यह इन राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। पक…