बुलंदशहर। बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से लूटे 6 लाख, जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुए फरार

बुलंदशहर। बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से लूटे 6 लाख, जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुए फरार
रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/सिकंदराबाद। बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन कर वापस सिकंदराबाद लौट रहे कार सवार मुनीम को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए जेवर क्षेत्र में गांव नगला हुकम सिंह के पास 6 लाख लूट लिए।बदमाश मुनीम को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिकंदराबाद निवासी विकास गर्ग पेंट का कारोबार करते हैं। उनके यहां से आसपास के क्षेत्रों में पेंट की सप्लाई होती है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को उनका मुनीम अमित कार से चालक के साथ जेवर से कलेक्शन के लिए गया था। वह दुकानदारों से करीब 6 लाख का कलेक्शन कर सिकंदराबाद लौट रहा था। जब वह जेवर क्षेत्र में गांव नगला हुकम सिंह के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर कार के आगे बाइक को लगा दिया।  इससे पहले मुनीम, कार चालक कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचे मुनीम पर तान दिए और उनसे रुपयों से भरा कलेक्शन का बैग लूट लिया। पीड़ित ने बैग बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार का कहना…