शर्मसार। पिता बना हैवान - अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज
शर्मसार। पिता बना हैवान - अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। पिता अपनी 16 साल की बेटी के साथ पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। कलयुगी पिता अपनी ही बेटी के साथ पिछले छह महीने से हैवानियत कर रहा था। उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हुई। शक होने पर मां ने पूछा तो बेटी ने पिता के कारनामों की पोल खोल दी। उसकी बेटी ने बताया कि तमंचे के बल पर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने और मां को बताने पर जान से मारने एवं घर से निकालने की धमकी देता था। फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। कोतवाली डिबाई इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है किम महिला की तहरीर …