बुलंदशहर। जेल में बंदियों एवं कर्मियों ने देखी जादूगरों की जादूगरी
बुलंदशहर। जेल में बंदियों एवं कर्मियों ने देखी जादूगरों की जादूगरी ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। बुलंदशहर के जिला जेल में बंदियों एवं कर्मियों के मनोरंजन के लिए जादू का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कारागार के सभी अधिकारी व स्टाफ ने जादू का आनंद लिया। जादूगरों की टीम में प्रसिद्ध जादूगर मो रियाज, आस मोहम्मद, अरशद, अब्दुल आहद व रोहित द्वारा विभिन्न जादू के करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया। जादूगरों द्वारा हाथ की सफाई द्वारा चीजों को गायब कर देना, कबूतर, पैसा, कोल्ड ड्रिंक, माला आदि बना देना, आदमी को गायब कर देना ये सब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मनोरंजन भरे इस जादू के कार्यक्रम को सभी बंदियों ने बहुत सराहा व भरपूर आनंद लिया। इससे जेल प्रशासन द्वारा आयोजित इस मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य फलीभूत नजर आया। सभी अधिकारियों द्वारा खुश होकर जादूगरों की टीम को इनाम भी दिए। जिला जेल में आयोजित जादू के शो में करीब एक हजार से अधिक कैदियों ने मनोरंजन का लाभ लिया। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बताया कि कैदियों को मानसिक अवसाद से निकालने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी होते हैं। इससे कैदी की मानसिक स्थिति में काफी फायदा मिलता है। कैदियों को इस प्रकार के शो …