बुलंदशहर। महिला को शराबियों का विरोध करना पड़ा महंगा, बंद दरवाजे को तोड़कर महिला पर किया हमला - पति और बेटी को किया घायल

बुलंदशहर। महिला को शराबियों का विरोध करना पड़ा महंगा, बंद दरवाजे को तोड़कर महिला पर किया हमला - पति और बेटी को किया घायल
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/सिकंदराबाद ।  घर के बाहर शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवकों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। विरोध में आरोपितों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की और कपड़े फाड़कर उसे अर्द्धनग्न कर दिया। बचाव में आए पति व बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तार किसी को नहीं किया। यह है मामला सिकंदराबाद नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मोहल्ले के कुछ दबंग युवक आए दिन शराब पीकर घर के आगे उत्पात मचाते हैं। गत 25 मई को उसने उत्पात मचा रहे युवकों का विरोध किया था। इससे गुस्साए आरोपितों ने कुछ देर बाद ही घर के बंद दरवाजे तोड़ दिए। घर में घुसकर आरोपितों ने उसके साथ जमकर मारपीट और कपड़े फाड़कर उसे अर्द्धनग्न कर दिया। बचाव में आई बेटी व पति के साथ भी आरोपितों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने बेटी से भी छेड़छाड़ की। पड़ोसियों के आने पर आरोपित पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अब भुगत लेने की दे रहे धमकी आरोपितों के खौफ से पीड़ित ने घटना वाले दिन पुलिस से शिकायत नहीं थी…