अलीगढ़ : आमजनों की जमीन कब्जाने वाला गैंगस्टर अरेस्ट:पीड़ित डर के कारण नहीं दर्ज कराते थे मुकदमा, काफी समय से चल रहा था फरार
अलीगढ़ : आमजनों की जमीन कब्जाने वाला गैंगस्टर अरेस्ट:पीड़ित डर के कारण नहीं दर्ज कराते थे मुकदमा, काफी समय से चल रहा था फरार अलीगढ़ में आमजनों की जमीनों पर नाजायज तरीके से कब्जा करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- में पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि गैंगस्टर का आरोपी गैंगलीडर अलीगढ़ में ही मौजूद है। जिसके बाद गांधीपार्क पुलिस ने आरोपी को अंबेडकर नगर के राठी नगर से गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपी का पीछा करके उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने खुद दर्ज किया था मुकदमा गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गैंगलीडर ध्रुव कुमार गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर राठी नगर का रहने वाला है। आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों की जमीन पर कब्जा करता था। आरोपी अपने साथियों के साथ खाली जमीनों पर नजर रखता था और इसके बाद इन पर कब्जा कर लेता था। अगर कोई व्यक्ति आरोपी के खिलाफ बोलता था तो यह उसके साथ मारपीट शुरू कर देते थे और परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। इस कारण ज्यादातर लोग इनसे दब जाते थे और कार्रवाई नहीं करते थे। जिले के कई थानों में आरोपियों क…