अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने 5 गाड़ियां फूंकी, चौकी में तोड़फोड़:अग्निपथ के विरोध में 5 घंटे तक यमुना एक्सप्रेस वे किया जाम, SDM को बनाया बंधक
अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने 5 गाड़ियां फूंकी, चौकी में तोड़फोड़:अग्निपथ के विरोध में 5 घंटे तक यमुना एक्सप्रेस वे किया जाम, SDM को बनाया बंधक ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ अलीगढ़ :- अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में जहां युवा आंदोलित हैं, वहीं अलीगढ़ में भी इसका असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर को आंदोलित युवाओं ने यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। वहीं एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। इसके बाद जट्टारी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसें और दो पुलिस के वाहन भी फूंक डाले। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें सीओ समेत 4 पुलिस वाले घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अलीगढ़ में SDM खैर संजय मिश्रा को बंधक बना लिया गया है। वहीं दो युवकों को छर्रे भी लगे हैं। टप्पल हाईवे को 5 घंटे तक किया जाम अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने टप्पल स्थित नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने 5 घंटे तक हाईवे को जाम रखा। इसके बाद उन्होंने यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसों में आग लगा दी। आगजनी की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया। लेकिन प्रदर्शनकारी बहु…