बुलंदशहर। कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे लूटी गयी नकदी, घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल, अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
बुलंदशहर। कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे लूटी गयी नकदी, घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल, अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर/ड़िबाई। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम एवं थाना डिबाई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अभिसूचना के आधार पर तीन शातिर लुटेरों को खैरपुर से मखैना नहर की तरफ जाने वाले रास्ते से लूटी गयी नकदी, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध असलहा मय कातरूस सहित गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों का एक साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता पप्पू उर्फ सूखा पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भैलई थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर, राजकुमार पुत्र पप्पू निवासी ग्राम उपरोक्त, सतेन्द्र उर्फ लाला पुत्र ब्रह्मा सिंह निवासी उपरोक्त बरामदगी लूटे गये 9400 रूपये, एक टैब अधजला मय फिलिप कवर, एक डायरी का जला हुआ स्पाइरल स्प्रिंग तीन मोबाइल फोन एक स्पलेंडर बाइक यूपी-13 एवी-3221 दो तमंचे 315 बोर मय चार जिंदा कारतूस गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होनें अपने फरार साथी के साथ मिलकर दिनांक 07/06/2022 को कर्णवास-डिबाई रोड़ पर छोईया पुल के पास एक बाइक सवार कलेक्शन एजेंट व्यक्ति …