यूपी। बुलंदशहर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में सीएम योगी को महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने लिखा पत्र
यूपी। बुलंदशहर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में सीएम योगी को महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने लिखा पत्र ब्यूरो ललित चौधरी यूपी/बुलंदशहर। बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने सीएम योगी को पत्र भेजा। उन्होंने 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म औऱ हत्या के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पीड़िता के चरित्र पर उठाए गए सवाल स्वाती मालिवाल ने पत्र में लिखा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। मामले को लेकर पूरी जानकारी साझा की। आरोपितों के विरुद्ध शिकायत के बाद पीड़िता के ही चरित्र पर सवाल खड़े कर मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। इसके बाद स्वाती ने सीएम योगी से घटना को संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मामले में बच्ची की मां ने घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसी के साथ शिकायतकर्ता ने कहा है कि कि 12 मई की शाम वह दो नाबालिग बेटियों को घर में छोड़कर बाहर गई थी। कुछ ही समय बाद जब वह वापस आई तो देखा कि उनके पड़ोसी की बेटी अपने दो फुफेरे भाइयों के साथ शिकायतकर्ता के घर से भाग रही थी। जब वह घर पहुंची तो बेटी को बेहोशी की हालत में…